*बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित*
डीडवाना-कुचामन, 19 नवम्बर।
जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जिले के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को डॉ. बी. आर. अम्बेडकर राजकीय बालिका आवासीय विद्यालय, पावटा में बाल विवाह से संबंधित चर्चा की गई तथा उसके संबंध में बालिकाओं को प्राप्त संरक्षण के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर जिला बाल सरंक्षण इकाई के सहायक निदेशक नन्द किशोर राजपुरोहित ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ दिलाई तथा चाईल्ड हेल्प लाइन 1098 की प्रक्रिया बतायी गई।
उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, शिक्षकों एवं अभिभावकों के मध्य बाल अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना, बाल विवाह, बाल श्रम, बाल भिक्षावृति जैसी सामाजिक कुरीतियों के विरूद्ध जनचेतना विकसित करना तथा बच्चों के संरक्षण एवं उनके सर्वांगीण विकास के लिए संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सुरेश जी, पंकज मैडम सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ तथा बड़ी संख्या में बालिकाएं उपस्थित थी।
Didwana, Nagaur | Nov 20, 2026