कानपुर में ₹2.66 करोड़ के इन्वेस्टमेंट फ्रॉड का खुलासा!
निवेश पर मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। जाजमऊ थाने में दर्ज मुकदमे की जांच में ठगी की रकम 89 बैंक खातों में भेजे जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के मुताबिक, एक खाते में ₹25 लाख प्राप्त हुए, जबकि संबंधित व्यक्ति के करीब 35 बैंक खातों और विभिन्न राज्यों में दर्ज 38 NCRP शिकायतों से जुड़े तथ्य भी जांच के दायरे में हैं।
अब तक करीब ₹30 लाख की रकम होल्ड कराई जा चुकी है। पुलिस दूसरे स्तर के बैंक खातों, अन्य लाभार्थियों और कई राज्यों में फैले नेटवर्क की जांच कर रही है। मामले में दो आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है।
निवेश करने से पहले सतर्क रहें। मोटे मुनाफे का लालच आपको साइबर ठगी का शिकार बना सकता है।
📲 खबरों के लिए जुड़े रहें — Ground Zero News
.
#KanpurNews #InvestmentFraud #CyberCrime #OnlineFraud #Jajmau
Mathura, Mathura | Oct 16, 2026