गोरखपुर: AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार पर किया हमला, कहा- शिक्षा के निजीकरण और पेपर लीक पर सरकार की जवाबदेही तय हो
ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा गोरखपुर पहुंचीं।छात्र नेताओं ने उनका स्वागत किया।इस दौरान नेहा बोरा ने शिक्षा,रोजगार और छात्र अधिकारों के मुद्दे पर सरकार को घेरा।पेपर लीक से लेकर शिक्षा के निजीकरण तक नेहा बोरा ने कई सवाल उठाए।और उत्तर प्रदेश में की जा रही बुलडोजर कार्रवाई को असंवैधानिक बताते हुए,इसे सरकार की तानाशाही बताया।