मुरैना नगर: कोतवाली के सामने पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डलवाने वालों की लगी कतार, शहर भर में पेट्रोल पंप रहे बंद
होली के त्यौहार को देखते हुए शहर भर में ज्यादातर पेट्रोल पंप बंद कर दिए गए ,जिससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा ।बता दें कि वाहनों में पेट्रोल डालने के लिए कोतवाली के सामने पुलिस वेलफेयर पेट्रोल पंप को चालू रखा गया, जहां पर वाहन चालकों की लंबी कतार लगी हुई थी और लोग अपनी बारी-बारी का इंतजार कर रहे थे।