मुरैना नगर: अम्बाह में मेला देखने गई मासूम बच्ची के पैर में लोहे की चद्दर लगने से हुई घायल, अस्पताल में भर्ती
तेज आंधी और तूफान के कारण मेला देखने गयी एक मासूम बच्ची के पैर में लोहे की चद्दर उड़ कर जा लगी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई ,जिसको जिला अस्पताल लाया गया ,जहां डॉक्टर के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। जहां उसका उपचार किया जाएगा।