मुरैना नगर: मुरैना में जगह-जगह होली की धूम, देर रात होगा होलिका दहन, कल उड़ेगा रंग-गुलाल
मुरैना जिले में आज होलिका दहन देर रात होगा और कल शुक्रवार को रंग-गुलाल उड़ाकर होली के इस सामाजिक समरसता वाले त्यौहार को लोग हर्षोल्लास के साथ मनायेंगे।आज देर शाम गणेशपुरा,विवेकानंद कॉलोनी सहित अन्य जगह होलिका दहन की तैयारी चल रही थी।वहीं पुलिस फ़ोर्स भी जगह जगह तैनात था।पंचांग के अनुसार,होलिका दहन का शुभ मुहूर्त आज रात 11:26 से 14 मार्च को 12:29 बजे तक रहेगा।