मुरैना नगर: जिला अस्पताल के सामने घायलों को ले जाते पुलिसकर्मियों का वीडियो हुआ वायरल, नेक कार्य की हो रही सराहना
सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जिला अस्पताल के सामने सड़क पर पड़े घायलों को उपचार के लिए ले जाते हुए पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जहां नेक कार्य की शहर भर में सराहना की जा रही है। बताया जाता है कि दोनों घायलों को उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।