मुरैना नगर: अजीतपुरा में कुएं के विवाद पर चचेरे भाइयों ने किया हमला, पति-पत्नी सहित 4 घायल
मुरैना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अजीतपुरा गांव में कुएं के विवाद पर चचेरे भाइयों ने प्राणघातक हमला कर पति पत्नी ओर दो बेटों को गंभीर रूप से घायल कर दिया,जिन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कराया गया है.पुलिस द्वारा फरियादी की रिपोर्ट पर से मामला दर्ज कर लिया गया है ओर मामले की जांच शुरू की।