इटाढ़ी: किला मैदान में होने वाले सामूहिक विवाह को लेकर भोजपुरी गायक अरविंद अकेला कल्लू ने सांसद मनोज तिवारी से की मुलाकात
Itarhi, Buxar | May 19, 2026 26 मई को बक्सर के किला मैदान में आयोजित होने वाले महर्षि विश्वामित्र सामूहिक विवाह महोत्सव महायज्ञ को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में भोजपुरी के सुपरस्टार गायक एवं अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू ने भाजपा सांसद एवं भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी से मुलाकात कर कार्यक्रम में शामिल होने का आमंत्रण दिया।