महिला दरोगाओं ने खेलों में लहराया परचम, एसपी ने किया सम्मानित
संतकबीरनगर, 03 जून 2026।
आल इंडिया पुलिस एवं उत्तर प्रदेश पुलिस की विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक जीतने वाली संतकबीरनगर पुलिस की महिला उपनिरीक्षकों ने जिले और विभाग का गौरव बढ़ाया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना ने पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्हें सम्मानित एवं पुरस्कृत किया।
अपर पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में आयोजित सम्मान समारोह में उपनिरीक्षक श्रीमती सरिता नागवंशी तथा उपनिरीक्षक श्रीमती शीला यादव को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसपी ने श्रीमती सरिता नागवंशी को 15,000 रुपये तथा श्रीमती शीला यादव को 5,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया।
श्रीमती सरिता नागवंशी की उपलब्धियां
आल इंडिया पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ओपन डबल्स 50+ (महिला) वर्ग में रजत पदक।
सिंगल्स 50+ (महिला) वर्ग में कांस्य पदक।
मिक्स्ड डबल्स 50+ वर्ग में कांस्य पदक।
श्रीमती शीला यादव की उपलब्धि
आल इंडिया पुलिस टेबल टेनिस प्रतियोगिता में ओपन डबल्स 50+ (महिला) वर्ग में रजत पदक।
पुलिस अधीक्षक ने दोनों महिला अधिकारियों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता पूरे पुलिस बल के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद और विभाग का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।
Khalilabad, Sant Kabir Nagar | Jun 3, 2026