हाथरस: गांव रुहेरी के पास अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक को मारी टक्कर युवक हुआ घायल एंबुलेंस लाइ अस्पताल अलीगढ़ रेफर
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव रुहेरी के पास आज दिन शनिवार को शाम के समय पर अज्ञात वाहन ने सड़क पार कर रहे युवक चोखेलाल को टक्कर मार दी, और टक्कर मार कर मौके से फरार हो गया। सहयोगियों मदद से घायल को लाया गया एंबुलेंस से जिला अस्पताल। डाक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ मेडिकल के लिए रेफर कर दिया है।