हाथरस: सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से 350 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम किया बरामद
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोहल्ला दिल्ली वाला चौक निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 350 ग्राम नशीला पदार्थ डायजापाम बरामद हुआ है। सदर कोतवाली पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है।