हाथरस: मुरसान थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित ग्रामीण बैंक आर्यावर्त में लगी आग मौके पर लोगों की लगी भीड़ जुटी आग बुझाने में
मुरसान थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा में आज दिन रविवार को सुबह के समय पर स्थानीय लोगों ने आग की लपटे उठती देखी। जिससे अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। इसी क्रम में लोगों द्वारा सूचना दी गई फायर स्टेशन को, मौके पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने 1 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।