करछना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करछना रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया, केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल भी रहीं मौजूद
गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करछना रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण किया गया। ऑपरेशन सिंदूर की थीम पर सजा करछना रेलवे स्टेशन का भव्य लोकार्पण के अवसर पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मौजूद रही। लोकार्पण से पूर्व द्वीप प्रज्वलन एवं देशभक्ति तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।