करछना: बेनीपुर स्थित टोंस नदी घाट पर नहाते वक्त गहरे पानी में डूबने से भतीजे की मौत, चाचा सुरक्षित
कौंधियारा थाना क्षेत्र के बेनीपुर स्थित टोंस नदी घाट पर बुधवार को राजकुमार निषाद भतीजा अंकित निषाद को साथ लेकर नदी नहाने के लिए गया हुआ था। नहाते वक्त अंकित निषाद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा,चाचा उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह अभी डूबने लगा। उपस्थित लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को पानी से बाहर निकाल जिसमें अंकित निषाद की मौत हो चुकी थी।