करछना: लखरावा गांव में अवैध मिट्टी खनन को लेकर दो पक्षों के बीच लाठी-डंडों से जमकर मारपीट, कई घायल
करछना थाना क्षेत्र के लखरावा गांव में आवाज मिट्टी खनन को लेकर सोमवार की रात दो पक्षों में कहा सुनी हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी डंडों से मारपीट होने लगी। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना होने पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची सभी घायलों को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करछना में लाया गया।