करछना: देवरी कला गांव में सर्प दंश से 18 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
करछना थाना क्षेत्र के देवरी कला गांव में सोमवार शाम को उक्त गांव निवासी दुखीराम भारतीया का 18 वर्षीय बेटा सूरज भारतीया सामान खरीदने के लिए गांव के ही एक दुकान पर जा रहा था। उसी दरमियान रास्ते में उसके पैर में सर्प ने डंस लिया। देर रात को एक निजी अस्पताल में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में रोना पीटना मच गया। वीडियो मंगलवार दोपहर 2 बजे सामने आया।