करछना: दिल्ली-हावड़ा रेल रूट पर बने करछना रेलवे स्टेशन का कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल लोकार्पण
प्रयागराज जिले के दिल्ली हावड़ा रेल रूट मार्ग में बना करछना स्थित रेलवे स्टेशन का 22 मई दिन गुरुवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल लोकार्पण किया जाएगा। अब यह रेलवे स्टेशन 160 किलोमीटर प्रति घंटा की हाई स्पीड रेल सेवाएं से भी जुड़ेगा। 9.8 करोड रुपए की लागत से पुनर्विकसित किए गए इस रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण के लिए तैयारी कर ली गई है।