करछना: लेप्रोसी चौराहा स्थित खंडहर नुमा कॉलोनी में बेसुध अवस्था में चटाई पर लेटी मिली महिला, वीडियो आया सामने
नैनी कोतवाली थाना क्षेत्र के लेप्रोसी चौराहा के पास स्थित खंडहर नुमा एक कॉलोनी में मंगलवार को एक महिला बेसुध अवस्था में चटाई पर लेटी हुई देखी गई। जिसकी खबर फैली तो आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वही मौके पर पहुंची कुछ महिलाओं ने पानी का छीटा डालकर महिला को होश में लाया। महिला ने बताया उसे एक युवक नशीला पदार्थ पिलाकर यहां पर लाया था छोड़कर चला गया।