उधवा: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उधवा में झामुमो कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से मंगलवार को अपराह्न करीब 5 बजे उधवा प्रखंड कार्यालय परिसर में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दिवंगत नेता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।