पटना ग्रामीण: पटना जंक्शन पर आयुष्मान कार्ड स्टॉल का स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने किया उद्घाटन, 8 नवंबर तक चलेगा अभियान
पटना जंक्शन पर आयुष्मान कार्ड बनाने को स्टॉल लगाया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने शनिवार की सुबह 11:30 बजे इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि छठ पूजा के समय में अधिकांश प्रवासी बिहार अपने घर आते हैं। इसको ध्यान में रखते हुए रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर आयुष्मान कार्ड बनाने का स्टॉल लगाया गया है। 8 नवंबर तक ये अभियान चलेगा।