कुम्हेर: 1.44 किलो गांजा के साथ युवक को किया गया गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी की गई जब्त
डीग जिले के कुम्हेर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 1.440 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से गांजा के साथ उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।