शाहजहांपुर: समाजवादी पार्टी की मजदूर सभा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मजदूर सभा के जिला अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह यादव के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता आज कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान महामहिम राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। ज्ञापन देकर मांग की है कि उत्तर प्रदेश बोनस अधिनियम संशोधन 2024 वापस लिया जाए। साथ ही कारखाना अधिनियम संशोधन 2024 वापस ले।