छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर में DHT अस्पताल प्रबंधन ने फार्मेसी संचालक सुशील राय पर लगभग 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का गंभीर आरोप लगाया है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, परिसर में फार्मेसी चलाने वाले सुशील राय को जब दुकान खाली करने को कहा गया, तो उन्होंने कथित रूप से अस्पताल के बैंक खाते में अपना मोबाइल नंबर जुड़वाकर नेट बैंकिंग के जरिए यह रकम अपने निजी खाते में ट्रांसफर कर ली।
अस्पताल प्रबंधन का यह भी आरोप है कि सुशील राय और नवीन द्विवेदी द्वारा अस्पताल बंद कराने, 25 लाख रुपये की एकमुश्त वसूली करने और संचालक दंपति को जान से मारने की धमकी दी गई। मामले की शिकायत के बाद बैंक ने संबंधित खाता होल्ड कर दिया है। वहीं, सरगुजा पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#Ambikapur #ChhattisgarhNews #Surguja #CrimeNews #HospitalNews #SurgujaPolice #BreakingNews #AmbikapurNews #FatafatNews