'हर घर तिरंगा' अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भव्य रैली निकाली गई।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री धीरेंद्र जादौन के नेतृत्व में रैली का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय से हुआ। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं ने देशभक्ति के गीतों और नारे के साथ नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए यह रैली अमर शहीद तात्या टोपे स्मारक पार्क पहुँचकर संपन्न हुई।
#HarGharTiranga
#shivpuri