‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत करैरा स्थित पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में “मेरे सपनों का भारत” विषय पर राष्ट्रीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक ने छात्राओं द्वारा उकेरी गई चित्रकला एवं उनकी रचनात्मकता की जमकर सराहना की।
मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री रमेश प्रसाद खटीक ने अपने संबोधन में कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को ऐसे आयोजनों के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है तथा सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाना है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रही छात्राओं से संवाद कर उनके चित्रों के बारे में जानकारी ली और उनका उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षिका सोनिका गुप्ता के निर्देशन में छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘मेरा देश बदल रहा है, हम भी बदल रहे हैं’ विषय पर केंद्रित कव्वाली नृत्य ने सभी अतिथियों का मन मोह लिया। प्रतियोगिताओं के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली विजेता छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#SevaSankalpAbhiyan
#SHIVPURI
Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026