#सेवा_संकल्प_अभियान जिले के 1,400 से अधिक स्कूलों में आयोजित हुईं प्रतियोगिताएं
शिवपुरी जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत "मेरे सपनों का भारत" विषय पर चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले के 1,417 शासकीय व निजी विद्यालयों के 30,786 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
छात्रों ने अपनी कला और विचारों के माध्यम से विकसित भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर संदेश प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए विजेताओं को पुरस्कृत किया।
#SHIVPURI
15 views | Shivpuri, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026