पटियाली: दीपावली पर पटियाली पुलिस ने जरूरतमंदों के साथ साझा की त्योहार की खुशियां, उपहार भेंट कर दी मुबारकबाद
पटियाली। दीपावली पर रविवार शाम को पटियाली पुलिस ने जरूरतमंदों के साथ त्योहार की खुशियां साझा कीं। मुख्य बाजार स्थित पुरानी पुलिस चौकी पर सीओ अमित कुमार, इंस्पेक्टर सतेंद्र सिंह और क्राइम इंस्पेक्टर गुलाब सिंह ने कंबल, मिठाई, मोमबत्तियां और दीपावली सामग्री वितरित की। सीओ ने कहा कि जरूरतमंदों के चेहरों पर मुस्कान लाना भी पुलिस की सामाजिक जिम्मेदारी है।