सोरांव: मऊआइमा थाना क्षेत्र के दुबाही गांव के समीप चलती बाइक से बदमाशों ने महिला का बैग छीनकर भाग निकले, शिकायत दर्ज
मऊआइमा थाना क्षेत्र में रविवार शाम चलती बाइक से एक महिला का बैग छीनने का मामला सामने आया है। बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने थाने में तहरीर दी है। । प्रतापगढ़ के पूर्वी सहोदर गांव निवासी रंजना पत्नी राजकुमार अपने मायके से ससुराल जा रही थीं। रविवार की रात 8:45 वापस लौट रही थी कि उसी दौरान घटना हुई थी।