स्याना: स्याना के भाजपा विधायक ने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की निंदा की, मुख्यमंत्री से की शिकायत
Siyana, Bulandshahr | Sep 12, 2026
स्याना के भाजपा विधायक देवेंद्र सिंह लोधी ने औरंगाबाद के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष के विरुद्ध पुलिस द्वारा की गई गुंडा एक्ट की कार्रवाई की निंदा करते हुए तत्काल वापस लेने की मांग रखी है। वही ऐसा न करने पर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पुलिस की शिकायत करने की बात भी कही है। शनिवार को विधायक ने पुलिस की कार्रवाई को घोर नींद में बताया है।