हनुमानगढ़: जंक्शन के सुरेशिया क्षेत्र में मतदान के दौरान बूथ पर प्रत्याशियों के बीच हुई हाथापाई, मतदान केंद्र किया गया बंद
हनुमानगढ़ जंक्शन के सुरेशिया इलाके में मतदान के दौरान बूथ संख्या 129 और 130 पर दो प्रत्याशियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों प्रत्याशियों के आमने-सामने हाथापाई होने की बात सामने आई। एक प्रत्याशी ने दूसरे प्रत्याशी पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। वहीं, विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर ईंट से हमला किए जाने की सूचना भी मिली।