साईकिल यात्रा एक विचार’ की 566वीं यात्रा रविवार को दोपहर 12 बजे के करीब बरहट प्रखंड के पतौना मुसहरी में संपन्न हुई। पंचवटी पत्नेश्वर महादेव मंदिर के समीप महादलित टोले में मंच के सदस्यों ने जरूरतमंद परिवारों और बच्चों संग दीपावली मनाई। इस दौरान मिठाई, मिट्टी के दीये, तेल, बाती, चॉकलेट, खिलौने, कॉपी-कलम और पुस्तकें बांटी गईं।