फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर प्रखंड कार्यालय भवन के लिए डीएम के निर्देश पर अंचल अधिकारी ने भूमि का किया निरीक्षण
डीएम के निर्देश पर फुल्लीडुमर सीओ मनोज कुमार ने प्रखंड कार्यालय भवन के लिए प्रस्तावित भूमि का अंचल अमीन के साथ स्थल निरीक्षण किया। सीओ ने बताया कि पूर्व के प्रस्तावित प्रखंड कार्यालय की भूमि कौशल विकास केंद्र के समीप के जमीन की वर्तमान भौतिक स्थिति का अद्यतन रिपोर्ट समर्पित करने का निर्देश मिला है। जिसके तहत आज भूमि का निरीक्षण किया गया।