फुल्लीडूमर: इटहरी गांव के बहियार में झूलते 11 हजार हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक वृद्ध महिला की हुई मौत
इटहरी गांव के बहियार में बिजली के हाई टेंशन के झूलते तार के चपेट में आ जाने से 62 वर्षीया वृद्ध महिला कविता देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना बीती देर रात की है। वह शौच के बाद वापस घर आ रही थी। जहां बहियार में 11 हजार के हाई टेंशन के नीचे झूलते तार के संपर्क में आ गई। जिससे तत्क्षण उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिये बांका भेज दिया है।