फुल्लीडूमर: फुल्लीडुमर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर की सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
फुल्लीडुमर थाना के पुलिस सब इंस्पेक्टर बाल्मीकि पासवान की सेवानिवृत्ति पर बुधवार शाम थाना पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर थानाध्यक्ष बबलू कुमार, खेसर थानाध्यक्ष बलवीर विलक्षण, एसआई मनीष कुमार ने श्री पासवान के थाना में महज 4 महीने के अल्पकाल की सराहना करते हुए उन्हें बुके, फूलमाला, उपहार आदि देकर सम्मानित किया।