फुल्लीडूमर: कुमारपुर गांव में दो पक्षों में गोलीबारी व बमबाजी की घटना में शामिल 11 आरोपियों को फुल्लीडुमर पुलिस ने किया गिरफ्तार
कुमारपुर गांव में ढाई डिसमिल एक जमीन के टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच वर्चस्व की लड़ाई में गोलीबारी एवं बमबाजी कांड में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है इधर फुल्लीडुमर थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें शामिल दोनों पक्षों के 11 लोगों को एक साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि इनमें एक पक्ष के 7 एवं दूसरे पक्ष के 4 लोग है।