फुल्लीडूमर: इटहरी गांव की वृद्ध महिला के बिजली के हाई टेंशन तार के चपेट में आने से मौत को लेकर थाने में दिया आवेदन
इटहरी गांव के बहियार में बिजली के झूलते हाई टेंशन तार के चपेट में आने से वृद्ध महिला कविता देवी की मौत से मृतक के परिजन एवं ग्रामीण आक्रोशित है। महिला की मौत का कारण ग्रामीणों ने सीधे बिजली विभाग की लापरवाही बताया है। इस बाबत मृतका के पुत्र प्रद्युम्न कुमार ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचकर जेई की लापरवाही के खिलाफ कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया है।