फुल्लीडूमर: प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी, 7 अगस्त तक चलेगा अभियान
आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत प्रखंड के सभी जन वितरण प्रणाली की दुकानों पर आयुष्मान कार्ड बनाने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। यह विशेष अभियान 7 अगस्त तक लगातार जारी रहेगा। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नवीन कुमार ने बताया कि इसके लिए आधार कार्ड एवं राशन कार्ड के साथ लाभुक जनवितरण प्रणाली पर संपर्क करें।