फर्रुखाबाद: गांव ईमानपुर निवासी महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास, जिला अस्पताल में भर्ती
राजेपुर के गांव ईमानपुर निवासी 30 वर्षीय प्रियंका पति आकाश ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। घर वालों ने आनन-फानन में इलाज के लिए जिला अस्पताल लोहिया की इमरजेंसी में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला प्रियंका को भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। मामले पर पूरी जानकारी पति आकाश ने दी है।