इटावा: कांवड़ यात्रा में पुलिस का मानवीय चेहरा, महिला थानाध्यक्ष ने कांवड़ियों को बांटे केले-पानी
इटावा। कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए इटावा पुलिस सुरक्षा के साथ सेवा में भी जुटी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ मानवीय पहल भी की जा रही है। इसी क्रम में महिला थानाध्यक्ष प्रीती सेंगर ने कांवड़ मार्ग पर पहुंचकर कांवड़ियों को केले एवं पानी की बोतलें वितरित कीं।
पुलिसकर्मियों ने कांवड़ यात्रियों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी और यात्रा के दौरान आवश्यक सावधानियां बरतने के लिए जागरूक किया। पुलिस के इस प्रयास से श्रद्धालुओं के बीच सेवा, संवेदनशीलता और सहयोग का संदेश गया है।
#Etawah #KanwarYatra2025 #UPPolice #SSP_BrijeshKumar #PreetiSengar #DDMNEWS
Firozabad, Firozabad | Aug 24, 2026