विजयपुर: कलेक्टर ने कन्या विद्यालय का निरीक्षण किया, एमडीएम समूह को हटाया, बीईओ और बीआरसीसी को नोटिस दिया
विजयपुर विकासखण्ड के एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने आज औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय में मध्यान्ह भोजन (MDM) व्यवस्था में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित अग्रसेन स्व-सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्यवाही की गई।