शाजापुर: नपा ठेकेदार संदीप ने भ्रष्टाचार को लेकर EOW में की शिकायत, आधा दर्जन ठेकेदारों ने मिलकर संदीप भड़ाना पर कराया केस
नगर पालिका में इन दिनो कमीशन को लेकर घमासान चल रहा है। नपा के ठेकेदार संदीप भड़ाना ने कुछ दिनों पूर्व प्रेस वार्ता में नगर पालिक अध्यक्ष,CMO व ठैकेदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए नगरीय प्रशासन, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर को शिकायत भी की थी। वहीं उन्होंने मंगलवार को 11 बजे करीब इसे लेकर ईओडब्ल्यू में भी शिकायत दर्ज कराई है।