शाजापुर: शाजापुर कृषि उपज मंडी में लहसुन और सोयाबीन के दामों में वृद्धि, बड़ी मात्रा में हो रही आवक
शाजापुर कृषि उपज मंडी में मंगलवार को लहसुन और सोयाबीन के दाम में वृद्धि सामने आई। मंडी में बड़ी मात्रा में प्याज की उपज विक्रय के लिए आई। जिससे मंडी में प्याज के कट्टों के जगह-जगह ढेर लगे दिखाई दिए। इसके साथ ही मंडी में नई सोयाबीन की आवक भी हो रही है। मंडी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार मंगलवार को मंडी में लहसुन 25 हजार 550 रुपए क्विंटल तक बिकी।