शाजापुर: हाट मैदान में बेकाबू वाहन दर्जन भर दुकानों में घुसा, कई लोगों की जान बची, CCTV फुटेज आया सामने
शाजापुर के हाट मैदान में एक ट्रक बेकाबू होकर दुकानों और वाहनों में घुस गया। जिसके कारण चार पांच दुकानों के बाहर रखा सामान,एक लोडिंग वाहन और एक दर्जन से अधिक दो पहिया वाहनों को नुकसान पहुंचा है। ट्रक की चपेट में आने से एक कुत्ते की भी मौत हो गई। इसके अलावा बिजली के खंभे को भी नुकसान पहुंचा और पूरे इलाके की बिजली गुल हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया।