शाजापुर: स्वास्थ्य कर्मियों ने शाजापुर में निकाली जागरूकता रैली, लोगों को दिया स्वच्छता का संदेश
स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों को रैली निकाल कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी के तहत जिला अस्पताल शाजापुर के स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा स्वच्छता रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत जिला अस्पताल से हुई जो आसपास के क्षेत्र में घूमने के बाद वापस जिला अस्पताल पहुंची।