रावतसर: रावतसर में युवक से मारपीट और जाति सूचक गालियां निकालने के आरोप में एक व्यक्ति पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
पुलिस से मंगलवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में राकेश नायक निवासी रामपुरा मटोरिया ने मामला दर्ज करवाया कि हनुमान जाट निवासी हरदासवाली ने उसके मजदूरी के पैसे मांगने पर उसके साथ मारपीट व जाति सूचकगालियां निकाली है रावतसर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।