प्रयागराज: माघ मेला क्षेत्र में उमड़ा आस्था का जन सैलाब,मौनी अमावस्या स्नान पर्व पर संगम में लगाएंगे आस्था की डुबकी
संगम की रेती पर चल रहे हैं माघ मेला 2024 में आज गुरुवार को संगम तट पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है जहा कल शुक्रवार को माघ मेला में मौनी अमावस्या का महा स्नान पर्व है,कहा जाता है कि माघ मेला में मौनी अमावस्या पर संगम में स्नान करने से पुण्य का लाभ प्राप्त होता है जिसके तहत आज संगम के विभिन्न सड़कों पर आस्था का जन सैलाब उमड़ पड़ा है।