प्रयागराज: NCZCC के 'चलो मन गंगा यमुना तीर' के 10 दिवसीय कार्यक्रम में कई राज्यों के 500 से अधिक लोक कलाकार होंगे शामिल
प्रयागराज के माघ मेला क्षेत्र में परेड ग्राउंड स्थित उत्तर मध्य संस्कृतिक केंद्र के पंडाल में 10 दिवसीय " चलो मन गंगा यमुना तीर" कार्यक्रम के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से 500 से अधिक शास्त्रीय व उपशास्त्रीय लोक कलाकारों को आमंत्रित किया गया है तथा भक्तिमय माहौल में लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंग, जबकि इस दौरान NCZCC के इस पंडाल में माटी के गीत गूंजेंगे