प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी, प्रोफेसर को निलंबित करने की कर रहे मांग
पूरब का ऑक्सफोर्ड कहे जाने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय में बीते 10 दिनों से छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है, दरअसल बीते दिनों छात्र के साथ मारपीट तथा अभद्रता करने का मामला सामने आया था तब से छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं तथा प्रोफेसर के ऊपर कार्यवाही करने व प्रोफेसर को निलंबित करने की मांग लगातार की जा रही है ऐसे में छात्रों का प्रदर्शन लगातार जारी है।