प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चल रहे आंदोलन में छात्रों के बीच पहुंचे आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर
इलाहाबाद विश्वविद्यालय में प्रॉक्टोरियल बोर्ड द्वारा पीड़ित छात्र अभिषेक गुप्ता को न्याय दिलाने को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने के लिए आज आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर छात्रों के बीच पहुंचे थे। उन्होंने छात्रों का समर्थन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की तानाशाही चरम सीमा पर है इसकी जांच होनी चाहिए।